फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal deadbody found in a private guest house Person from Punjab Shri Naina Devi Area chitta suspected

Himachal Pradesh: निजी गेस्ट हाउस में मिला पंजाब के व्यक्ति का शव, चिट्टे से मौत की आशंका; दूसरा साथी फरार

Sun, 09 Mar 2025 11:47 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:47 AM IST
सार

जिला बिलासपुर में श्री नयना देवी क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में पंजाब के व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के साथ जो दूसरा व्यक्ति था, वह घटना के बाद मौके से भाग गया है।

विज्ञापन
Himachal deadbody found in a private guest house Person from Punjab Shri Naina Devi Area chitta suspected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत श्री नयना देवी क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में पंजाब के व्यक्ति का शव मिला है। चिट्टे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की जेब से सिरिंज और सूई बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार श्री नयना देवी के एक निजी गेस्ट हाउस में दो व्यक्ति रुके हुए थे। वहां से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


मृतक के साथ जो दूसरा व्यक्ति था, वह घटना के बाद मौके से भाग गया है।  मौके पर पहुंचने पर एफएसएल विशेषज्ञ को जांच के लिए बुलाया गया। शव की जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सिरिंज और एक सुई बरामद की गई। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान सोमनाथ (50) निवास क्वालिटी चौक प्रीत नगर डाकघर शिमलापुरी जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed