फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Damage to apple crop due to storm and hailstorm will be assessed production may decrease

Himachal News: तूफान, ओलावृष्टि से सेब की फसल को हुए नुकसान का होगा आकलन, उत्पादन घटने का अंदेशा; जानें

Fri, 18 Apr 2025 06:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Apr 2025 06:18 PM IST
सार

हिमाचल सरकार ने राजस्व विभाग को सेब को हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Damage to apple crop due to storm and hailstorm will be assessed production may decrease
राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (File Photo) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तूफान और ओलावृष्टि से हिमाचल में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग को सेब को हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजस्व विभाग को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के चार जिलों शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू में सेब की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। एक माह के भीतर जिला उपायुक्त सेब की फसल को हुए नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन


सरकार ने पौधों को नुकसान और फ्लावरिंग को नुकसान का अलग अलग आकलन करने के निर्देश दिए हैं। आंशिक, मध्यम और गंभीर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर नुकसान का आकलन किया जाएगा। नुकसान के मूल्यांकन के दौरान सेब के पौधों को हुए नुकसान, टहनियां टूटने, पेड़ गिरने, फ्लावरिंग को नुकसान का मूल्यांकन होगा। सेब कि किस्म के आधार पर अलग अलग आकलन किया जाएगा। बगीचे में कुल पौधों की संख्या और प्रभावित पौधों की संख्या के आधार पर नुकसान आंका जाएगा। नुकसान के आकलन के साथ सेब की उपज में गिरावट का भी अनुमान लगाया जाएगा। आकलन रिपोर्ट के आधार पर अनुमानित नुकसान की राशि तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed