फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CPRI has prepared 400 quintals of Kufri Sahyadri seeds which will prevent blight

Himachal News: सीपीआरआई ने तैयार किया 400 क्विंटल कुफरी सह्याद्री बीज, नहीं लगेगा झुलसा रोग; जानें विस्तार से

Sat, 15 Nov 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Nov 2025 02:00 AM IST
सार

सीपीआरआई ने पहली बार आलू की कुफरी सह्याद्री किस्म का बीज तैयार किया है। कुफरी सह्याद्री किस्म सिस्ट निमेटोड और आलू के पछेती झुलसा रोग के प्रति प्रतिरोधी है। जानें इसकी सभी खासियतें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal CPRI has prepared 400 quintals of Kufri Sahyadri seeds which will prevent blight
सीपीआरआई शिमला के कुफरी फागू फॉर्म पर तैयार किया गया आलू का बीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला (सीपीआरआई) ने पहली बार आलू की कुफरी सह्याद्री किस्म का बीज तैयार किया है। इसे हिमाचल सहित 7 राज्यों में सप्लाई किया जाएगा। कुफरी सह्याद्री किस्म सिस्ट निमेटोड और आलू के पछेती झुलसा रोग के प्रति प्रतिरोधी है। आलू की यह किस्म खाने के साथ-साथ प्रसंस्करण के लिए भी उपयुक्त है। अब तक कुफरी सह्याद्री किस्म का बीज सीपीआरआई के तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के ऊटी फार्म में तैयार किया जा रहा था, पहली बार इसे सीपीआरआई ने शिमला के कुफरी-फागू फार्म में तैयार किया गया है।

विज्ञापन




सीपीआरआई ने इस बार कुफरी फागू फार्म पर कुफरी सह्याद्री सहित कुफरी ज्योति, कुफरी गिरधारी, कुफरी हिमालनी और कुफरी करण किस्म का 400 क्विंटल बीज तैयार किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल के अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हिमाचल को आलू बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। सीपीआरआई इन राज्यों की राज्य सरकारों को बीज उपलब्ध करवाएगा। सरकारें बीज को मल्टीप्लाई कर अपने कृषि विभागों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर सहित उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश को करीब 400 क्विंटल आलू बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। उटी फार्म में तैयार होने वाला सिस्ट निमेटोड प्रतिरोधी कुफरी सह्याद्री किस्म का बीज पहली बार कुफरी-फागू फार्म में तैयार किया गया है। इच्छुक राज्यों को इसकी भी आपूर्ति की जाएगी। - डॉ. ब्रजेश सिंह, निदेशक, सीपीआरआई शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed