{"_id":"671bc164bae87f5ddf06d429","slug":"himachal-congress-state-executive-will-be-dissolved-demanded-the-right-to-make-new-appointments-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश तक की कार्यकारिणी होगी भंग, नई नियुक्तियां करने का मांगा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश तक की कार्यकारिणी होगी भंग, नई नियुक्तियां करने का मांगा अधिकार
Fri, 25 Oct 2024 10:48 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:48 PM IST
सार
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी है। वहीं, मंजूरी मिलते ही निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग करने की तैयारी है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी है। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा है।
विज्ञापन
करीब ढाई साल पहले अध्यक्ष बनीं प्रतिभा सिंह ने अभी तक संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव नहीं किया है। संगठन के कई बड़े पदाधिकारी पार्टी छोड़कर भाजपा में भी शामिल हो चुके हैं।विधानसभा चुनाव से तीन साल पहले प्रतिभा ने संगठन की मजबूती के लिए काम शुरू कर दिया है। सत्तारुढ़ दल को कैसे मजबूत किया जाए, इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ मिलकर अध्यक्ष ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों दिल्ली दौरे पर गईं प्रतिभा ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा भी की है। अब हाईकमान को पत्र लिखकर नई कार्यकारिणी के गठन की मंजूरी मांगी है। मंजूरी मिलते ही निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाएगा। युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
पार्टी को सक्रिय और मजबूत करने के लिए फेरबदल की आवश्यकता है। हाईकमान से पूरी कार्यकारिणी भंग कर नए पदाधिकारी बनाने की मंजूरी मांगी है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा- प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन