फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Pratibha Singh will remain Himachal Congress President executive will be formed in 15 days

Himachal Congress: 'प्रतिभा सिंह ही रहेंगी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष', कार्यकारिणी 15 दिन में होगी गठित; जानें

Sun, 02 Mar 2025 10:41 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Mar 2025 10:41 AM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही रहेंगी। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्त नेता संगठन में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Himachal Congress Pratibha Singh will remain Himachal Congress President executive will be formed in 15 days
रजनी पाटिल और प्रतिभा सिंह बातचीत करती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 15 दिन में कर दिया जाएगा। वहीं, प्रतिभा सिंह अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को हटाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्त नेता संगठन में शामिल नहीं होंगे। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों से पदाधिकारी होंगे। रजनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। हिमाचल में पांच साल के बाद सरकार बदलने की रीत समाप्त होगी। सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए मैं पुल का काम करुंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्पष्ट मत है कि पार्टी में एक व्यक्ति को एक ही पद दिया जाए। इससे अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलता है। रजनी ने बोर्डों, निगमों और महिला आयोग में जल्द नियुक्तियां होने के संकेत भी दिए। मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी रजनी ने कहा कि दिल्ली में हल्ला मचाया जाता है कि हिमाचल में हालात खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने दो दिन तक सभी नेताओं से चर्चा की है। सरकार का काम अच्छे तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जानबूझ कर प्रदेश में वित्तीय संकट की स्थिति बनाई हुई है। प्रदेश को पर्याप्त पैसा जारी नहीं किया जा रहा। हिमाचल को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

भाजपा में भय और लज्जा नहीं
रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा में कोई भी भय और लज्जा नहीं बची है। राज्यों में सरकारें गिराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज से एक साल पहले हिमाचल में भी आपरेशन लोटस का प्रयास किया गया था। कांग्रेस ने एकजुटता बनाए रखते हुए भाजपा के मनसूबों को पूरा नहीं होने दिया।

कमियां दूर होंगी
पार्टी प्रभारी ने कहा कि पुरानी कमियां दूर की जाएंगी। बड़े संगठन में नाराजगी भी हो जाती है। कहा कि मुख्यमंत्री सभी की बात सुनते हैं। नेताओं की ओर से बताई गईं नाराजगियां बातचीत से दूर कर दी गई हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशियों का छलका दर्द बोले-मंत्रियों से मिलना हो गया मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शनिवार को प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सरकार की अनदेखी से नाराज पार्टी के कुछ पूर्व प्रत्याशियों का दर्द छलक उठा। भावुक हुए कुछ नेताओं ने छोटे-छोटे काम भी नहीं होने की बात कही। शनिवार को शिमला में विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और अग्रणी संगठनों के साथ प्रभारी रजनी ने बैठक की। रविवार को दिल्ली लौटकर हिमाचल के दो दिवसीय दौरे का हाईकमान को प्रभारी फीडबैक देंगी।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व पार्टी प्रत्याशियों ने कहा कि सरकार में बीते दो साल से उनकी अनदेखी हो रही है। छोटे-छोटे कामों के लिए सचिवालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार तो सचिवालय के गेट पर सुरक्षा कर्मी भी अंदर जाने से रोक देते हैं। तबादले भी नहीं हो पा रहे हैं। मंत्रियों से मिलना तक मुश्किल हो गया है। कुछ विधायकों ने बजट की कमी का मामला भी बैठक में उठाया। कहा कि केंद्र से वित्तीय बंदिशें लगने के चलते विधानसभा क्षेत्रों में कई कार्य अधूरे रह गए हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक मामले सुलझाने को बनाएंगे समन्वय कमेटी
पार्टी प्रभारी ने कहा कि राजनीतिक मामले सुलझाने को समन्वय कमेटी बनाई जाएगी। दिल्ली में हाईकमान से चर्चा कर इस बाबत अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार और संगठन के बीच परस्पर संवाद बनाए रखने का भी यह कमेटी काम करेगी।

सप्ताह में एक दिन एक मंत्री को पार्टी मुख्यालय में बैठना होगा
सप्ताह में एक दिन एक मंत्री को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में बैठना सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस बाबत बात की जाएगी।  यह व्यवस्था होने से कार्यकर्ताओं को सचिवालय में भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed