फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress in charge rajni patil held party meeting in shimla respect party workers

Himachal Congress: रजनी पाटिल के समक्ष वरिष्ठ नेताओं ने बेबाकी से रखा अपना पक्ष, काम नहीं होने पर जताई नाराजगी

Sat, 01 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 01 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

रजनी पाटिल ने शुक्रवार सुबह राजीव भवन में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चर्चा कर संगठन और सरकार की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया।

विज्ञापन
himachal congress in charge rajni patil held party meeting in shimla respect party workers
कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलते मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की फौज नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना पक्ष रखा। सत्ता में होने के बावजूद काम नहीं होने पर कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई। मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के जिला दौरों में कार्यकर्ताओं से संवाद करना अनिवार्य करने की वकालत की गई।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां और योजनाएं अच्छी हैं, लेकिन कई कार्यकर्ताओं को पूरी हुई गारंटियों की जानकारी तक नहीं है। पार्टी के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों ने कई नेताओं की सरकार और संगठन में अनदेखी होने का मामला भी उठाया। रजनी पाटिल ने शुक्रवार सुबह राजीव भवन में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चर्चा कर संगठन और सरकार की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया।

विज्ञापन

पाटिल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी, रामलाल ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के साथ बैठक की। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी और सरकार में तालमेल बहुत जरूरी है। सरकार की नीतियां और कार्यक्रम अच्छे हैं लेकिन जनता तक यह नहीं पहुंच पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह काम किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए। हम 2027 का चुनाव भी तभी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना चाहिए। कार्यकारिणी छोटी होनी चाहिए। पहले 400 लोग पदाधिकारी बना दिए थे। कई महासचिव, कई उपाध्यक्ष बना दिए थे। इनमें से कई पदाधिकारियों को कार्यकर्ता भी नहीं जानते थे। संगठन में काम करने वाले लोग होने चाहिए। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए। उनका दुख और दर्द सुनना चाहिए।

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में अपनी बात रखी है। संगठन की मजबूती के लिए सभी ने काम करने की बात कही। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के काम होते हैं, कुछ के नहीं हो पाते। ऐसे में सरकार को सभी पक्ष देखने चाहिए। रजनी जल्द ही दोबारा प्रदेश का दौरा करुंगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बैठकें भी करेंगी।

कई नेताओं और मंत्रियों ने होटल में की पाटिल से मुलाकात
कांग्रेस के कई नेताओं और मंत्रियों ने शुक्रवार को होटल में जाकर प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में इसको लेकर खूब चर्चा रही। सूत्रों ने बताया कि होटल जाने वाले वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने अपनी अनदेखी होने का मामला उठाया है।

पार्टी जो जिम्मेवारी देगी, संभालने को तैयार : कौल
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें पार्टी जो भी जिम्मेवारी और काम देगी, उसे पूरा किया जाएगा। पहले भी वह दो बार पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। कौल सिंह ने कहा कि कोई एक नेता पार्टी को आगे लेकर नहीं जा सकता। सभी को एक साथ चलना होगा। किसी को भी नीचा नहीं दिखाना चाहिए। इससे पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed