फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu Samosa Issue CID Probing Case

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में समोसे के लिए सीआईडी जांच, माना बड़ी चूक, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 08 Nov 2024 09:35 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/ न्यूज एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/ न्यूज एजेंसी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 09:35 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से विवाद उपज गया है। मामला सीआईडी जांच तक जा पहुंचा। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu Samosa Issue CID Probing Case
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीआईडी के एक कार्यक्रम में लाए समोसे अतिथियों के बजाय स्टाफ को परोसे जाने के मामले में सीआईडी ने जांच पूरी कर ली है। सीआईडी के एक अधिकारी ने टिप्पणी की है कि समन्वय की कमी के कारण ऐसा हुआ है। इसे बड़ी चूक माना है, जिसके कारण प्रमुख अतिथियों तक इन्हें पहुंचाया नहीं जा सका। मामला 21 अक्तूबर का है।

विज्ञापन


21 अक्तूबर का मामला
डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर राज्य गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिरीक्षक को भेजी है। दरअसल 21 अक्तूबर को सीआईडी मुख्यालय में समारोह में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुक्खू गए थे। उनके अलावा कई वीआईपी मेहमान और गण्यमान्य अधिकारी मौजूद थे। लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से समोसे और केक के तीन डिब्बे प्रमुख अतिथियों के लिए लाए गए।
विज्ञापन


डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी की ओर से दर्ज कराए गए बयान के अनुसार खाने-पीने की चीजें अतिथियों के सुरक्षा स्टाफ को परोसी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईजी रैंक के एक अधिकारी ने पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को होटल से कुछ खाने-पीने की चीजें लाने के लिए कहा था। एसआई ने आगे एक सहायक एसआई और एक हेड कांस्टेबल को जलपान लाने का निर्देश दे दिया। एएसआई और हेड कांस्टेबल होटल से तीन बक्से लाए और एसआई को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से पूछा कि क्या तीनों बक्सों में रखा नाश्ता प्रमुख अतिथियों को परोसा जाना था, तो उन्होंने कहा कि यह मेन्यू में शामिल नहीं था। जिस महिला इंस्पेक्टर को खाद्य सामग्री सौंपी गई, उसने किसी वरिष्ठ अधिकारी से नहीं पूछा और जलपान को यांत्रिक परिवहन अनुभाग में भेज दिया, जो जलपान का काम देखता है। 

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा का तंज, सरकार को विकास की नहीं समोसे की चिंता  भाजपा विधायक एवं मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने इस मामले पर तंज कहा। कहा है कि हिमाचल की जनता परेशान है और सरकार को समोसे की चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed