{"_id":"672c7682e65835e35f0799ac","slug":"himachal-cm-sukhu-union-minister-manohar-lal-khattar-meeting-shimla-bbmb-shanan-power-project-punjab-2024-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल सीएम और केंद्रीय मंत्री खट्टर के बीच शिमला में मीटिंग खत्म, जानें क्या हुई बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल सीएम और केंद्रीय मंत्री खट्टर के बीच शिमला में मीटिंग खत्म, जानें क्या हुई बातचीत
Thu, 07 Nov 2024 01:43 PM IST
अंकेश डोगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच शिमला में महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई। बैठक में क्या कुछ हुआ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी शिमला से सटे जाठिया देवी में नया शहर बसाने पर जल्दी फैसला होगा। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के विचाराधीन है। वीरवार को शिमला में पत्रकारों के सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि पंद्रहवें वित्तायोग के तहत नए शहरों को बसाने के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत 29 शहरों के प्रस्ताव आए हैं। इनमें से दस शहरों का चयन किया जाना है। 2 शहर पहाड़ी क्षेत्रों में और 8 मैदानी क्षेत्रों में बनाए जाने हैं। हिमाचल सरकार की ओर से दिए गए प्रस्ताव के अनुसार यहां की दावेदारी में पैरामीटर अच्छे हैं। इस पर जल्दी फैसला ले लिया जाएगा। यहां की रैंकिंग अच्छी है। संभावना है कि यहां यह काम होना चाहिए।
विज्ञापन
खट्टर ने कहा कि शानन प्रोजेक्ट में किसी का पक्ष लेने का विषय नहीं है। जो न्यायपूर्ण होगा, उसे किया जाएगा। खट्टर ने यह बात वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक के बाद शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। खट्टर ने कहा कि बीबीएमबी में हिमाचल का जो विषय है, उसमें भी आगे बढ़े हैं। वाटर सेस मामले में कोर्ट ने मना किया है। कोई राज्य नहीं है, जो इसे लगा रहा है। सबको मना किया है। फिर भी कोर्ट का मामला कोर्ट करेगा।
कहा कि शानन प्रोजेक्ट में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अध्ययन के बाद जो भी न्यायपूर्वक होगा, वही केंद्र सरकार का दृष्टिकोण रहेगा। जो कानूनसंगत होगा और अधिनियम के अनुसार होगा, उसके अनुसार ही इस पर विचार होगा। हिमाचल सरकार की ओर से मामला उठाया गया कि बिजली परियोजनाओं में प्रदेश को मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए। उसमें कुछ बिंदुओं पर विचार किया है। सब्सिडी, ग्रांट आदि पर भी चर्चा हुई है। मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

खट्टर बड़े भाई की तरह, इनमें फैसले लेने की ताकत: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 15-15 साल से मामले अटके रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने फैसले लिए हैं। खट्टर सीएम रहे हैं तो इन्हें निर्णय लेने का अनुभव है। फैसला करने की ताकत अनुभव ही देता है। वैसे भी वह हमारे बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी वह खट्टर से रॉयल्टी को लेकर मिले। मंत्री ने बड़ी गंभीरता से बात की। इन्हें राष्ट्रीय परिपेक्ष में देखना होता है। राज्य के हित को भी देखना होता है। वीरवार को सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने दो घंटे तक उनकी बात सुनी है। वह पहले केंद्रीय मंत्री होंगे, जो राज्यों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास पानी के अलावा कोई कच्चा माल नहीं है। उद्योग तो केवल बद्दी वाली लाइन पर हैं। इससे संबंधित मसलों पर केंद्रीय मंत्री ने गंभीरता से विचार किया है। शानन प्रोजेक्ट मामले की बात करते हुए सीएम बोले-पंजाब भी हमारा भाई है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में हिस्सेदारी पर पंजाब की कुछ आपत्ति की है। इस संबंध में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त बैठक होगी कि वह एरियर किस तरह से लेते हैं।