फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said Survey of Hoshiarpur Nadaun four lane will soon brighten other districts of Una

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- होशियारपुर-नादौन फोरलेन का सर्वे जल्द दूसरे जिलों को रोशन करेगा ऊना

Sun, 08 Jun 2025 10:48 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 10:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि होशियारपुर-नादौन सड़क को फोरलेन करने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है और जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Survey of Hoshiarpur Nadaun four lane will soon brighten other districts of Una
दौलतपुर चौक में तलवार लहराकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क किया। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सरकार बचाने के लिए खर्च किया गया। इसका कोई औचित्य नहीं था। हिमाचल में भाजपा पांच गुटों में बंटी है।

विज्ञापन


गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक के रामलीला मैदान में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार जाने से पहले प्रदेश में इतने संस्थान खोल दिए, जिसका कोई औचित्य नहीं था। डबल इंजन सरकार का वादा कर 2017 से 2022 तक बनने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में जनता के पैसों का दुरुपयोग किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होशियारपुर-नादौन सड़क को फोरलेन करने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है और जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। ऊना जिले में सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 32 मेगावाट से हरोली, 5 मेगावाट से भंजाल के अलावा अन्य स्थानों पर बिजली के पावर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। जहां से दूसरे जिलों को भी दिन में बिजली दी जाएगी। व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ बनी सरकार अच्छे निर्णय ले रही है और लगातार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को आने वाले समय में मिलेगा।

उन्होंने दोहराया कि 2032 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और प्रदेश को सुदृढ़ करना ही उनका लक्ष्य है। कहा कि पूर्व सरकार में स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा की कमी रही। प्रदेश सरकार लगातार कड़े निर्णय ले रही है और कम छात्रों अथवा जीरो एनरोलमेंट वाले स्कूलों को बंद किया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए भी कई योजनाएं चला रही है और नियमानुसार फसल तैयार करने वाले किसानों से 90 रुपये किलो हल्दी तो 60 रुपये तक गेहूं खरीदा जाएगा। इसके फार्म 15 जून तक भरे जाएंगे।

विज्ञापन

केंद्र से नहीं मिल रही मदद : मुकेश अग्निहोत्री
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार से लगभग 916 करोड़ रुपये पानी के लेने हैं। इनमें से महज 137 करोड़ रुपये ही मिले। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं और मुख्यमंत्री लगातार केंद्र से मिलकर प्रदेश के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह जारी रहेगी। मंदिरों का पैसा मंदिरों के विकास पर ही खर्च हो रहा है। उनके ही मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी सरकार में अगले अढ़ाई साल में ऊना जिला बिजली पैदा करने वाला जिला बनने जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed