फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: CM Sukhu reaches Delhi with MLA Sundar Thakur; all eyes on cabinet expansion.

हिमाचल: विधायक सुंदर ठाकुर को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, कैबिनेट विस्तार पर निगाहें

Tue, 29 Sep 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

 सीएम सुक्खू मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। अब सबकी नजरें कैबिनेट विस्तार पर हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नई दिल्ली गए हैं। रोहित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात होगी।

विज्ञापन
Himachal: CM Sukhu reaches Delhi with MLA Sundar Thakur; all eyes on cabinet expansion.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को साथ लेकर सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। मूसलाधार बारिश के कारण उनका हेलिकाॅप्टर उड़ान नहीं भर सका। सीएम सुक्खू मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। अब सबकी नजरें कैबिनेट विस्तार पर हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नई दिल्ली गए हैं। रोहित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की रणनीति पर बात करेंगे।

विज्ञापन

आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी होगा मंथन
इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस की रणनीति, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी है। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर मंथन होगा। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना हुई हैं। मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की पैरवी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का एक खेमा केंद्र के समक्ष ये मुद्दा उठा रहा
वहीं, कांग्रेस का एक खेमा केंद्रीय नेतृत्व के सामने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का मुद्दा उठा रहा है। इस खेमे की दलील है कि सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री समेत राजपूत समुदाय से आने वाले मंत्रियों की संख्या सात हो जाएगी। ऐसे मंत्रिमंडल विस्तार में व्यवसायी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठ रही है। इसीलिए कांग्रेस के एक खेमे की ओर से पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल को मंत्री बनाए जाने की पैरवी की जा रही है। यह भी चर्चा है कि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए मौजूदा मंत्रिमंडल में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री 30 सितंबर को जाएंगे रामपुर के काशापाट
एक मंत्री को हटाने और एक के बजाय दो नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का विकल्प भी पार्टी के भीतर चर्चा में है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के बीच होने वाली बातचीत के बाद होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू 30 सितंबर को रामपुर के काशापाट क्षेत्र जाएंगे। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम पहले 28 सितंबर को प्रस्तावित था, जिसे अब 30 सितंबर को रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed