फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu lashed out at BJP in Mhow MP said Congress leaders broke the chains of slavery

Himachal CM: मध्य प्रदेश के महू में भाजपा पर बरसे सीएम, बोले- कांग्रेस नेताओं ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा

Mon, 27 Jan 2025 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा और संविधान का निर्माण कर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu lashed out at BJP in Mhow MP said Congress leaders broke the chains of slavery
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रैली को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में संविधान बचाने के लिए आयोजित कांग्रेस की रैली में भाग लिया। जय भीम, जय बापू, जय संविधान नाम से हुई रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा और संविधान का निर्माण कर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। बाबा साहब आंबेडकर के संविधान ने हर भारतीय को समान अधिकार और सम्मान का कवच दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संविधान खतरे में है और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी संविधान के सच्चे रक्षक और सेनापति बनकर आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उन्होंने हजारों किलोमीटर पैदल चलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed