फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu honoured families and brave soldiers of 52 martyrs who laid down their lives for country

Himachal Pradesh: सीएम सुक्खू ने देश पर प्राण न्योछावर करने वाले 52 बलिदानियों के परिजन और वीर सैनिक नवाजे

Fri, 30 May 2025 09:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 May 2025 09:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देश पर प्राण न्योछावर करने वाले 52 बलिदानियों के परिवारों और वीर सैनिकों को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu honoured families and brave soldiers of 52 martyrs who laid down their lives for country
पीटरहॉफ शिमला में चेक लेते समय बलिदानी राइफलमैन कुलभूषण मांटा की पत्नी नीतू कुमारी भावुक हो गईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सूबेदार मेजर पवन के पिता गरज सिंह और पुत्र अभिषेक को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। उन्होंने कीर्ति चक्र विजेता बलिदानी नायक दिलबर खान की धर्मपत्नी जमीला को 15 लाख रुपये और बलिदानी हवलदार रोहित कुमार की पत्नी भारत लक्ष्मी को 10 लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान सीएम ने देश पर प्राण न्योछावर करने वाले 52 बलिदानियों के परिवारों और वीर सैनिकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के कीर्ति चक्र विजेता बलिदानी सूबेदार संजीव कुमार की धर्मपत्नी सुजाता कुमारी, शिमला के बलिदानी सिपाही पवन कुमार की धर्मपत्नी भजन और माता दासी, चंबा के बलिदानी सिपाही जगदीश चंद के परिवार से स्नेहलता, सोलन से कीर्ति चक्र विजेता राजिंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी, कांगड़ा के वीर चक्र विजेता कर्नल संजीव सिंह की ओर से उनके पिता केहर सिंह को सम्मानित किया। ऊना के वीर चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया, बिलासपुर के कैप्टन रूप लाल, ऊना कैप्टन सुखदेव सिंह, कांगड़ा के कैप्टन भगवान सिंह राणा की धर्मपत्नी कमलेश राणा, हमीरपुर के बलिदानी हवलदार रमेश कुमार की धर्मपत्नी मीना कुमारी, बिलासपुर के हवलदार उधम सिंह, ऊना के बलिदानी हवलदार कांसी राम की धर्मपत्नी रोशनी देवी, ऊना के कर्नल कंवर सरबजीत सिंह पंवर, कैप्टन सुशील कुमार, कांगड़ा के बलिदानी कैप्टन पृथ्वी सिंह के पोते शीतल मनकोटिया, कैप्टन मदन लाल, बलिदानी कैप्टन माधो राम की धर्मपत्नी अजुधिया देवी, मंडी के कैप्टन हलका राम, किन्नौर के कैप्टन पालडेन गयाचो, कैप्टन भाग चैन, कैप्टन महेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के कैप्टन नील चंद, शिमला के बलिदानी सूबेदार वेद प्रकाश की ओर से शकुंतला देवी, कांगड़ा के बलिदानी सूबेदार ध्यान सिंह की धर्मपत्नी ललिता कुमारी, सोलन के बलिदानी नायब सूबेदार जगत राम, किन्नौर के बलिदानी नायब राज बहादुर की ओर से प्रेम भगती, हमीरपुर के बलिदानी हवलदार पुरुषोत्तम सिंह की धर्मपत्नी राजो देवी, नायक नरेंद्र सिंह, सिरमौर के बलिदानी नायक राजेश कुमार की धर्मपत्नी राखी वर्मा, शिमला के बलिदानी राइफलमैन कुलभूषण मांटा की धर्मपत्नी नीतू कुमारी, हमीरपुर के बलिदानी सिपाही लखबीर सिंह की धर्मपत्नी लता देवी को सम्मानित किया। कांगड़ा के बलिदानी सिपाही रणजीत सिंह की धर्मपत्नी बीना देवी, बलिदानी सिपाही जतिंद्र सिंह की माता आशा पठानिया, ऊना के बलिदानी सिपाही ब्रजेश कुमार के पिता गुरदास राम, कांगड़ा के प्रताप चंद, हमीरपुर के सिपाही शहीद प्यार चंद की ओर से कमलेश देवी, बिलासपुर के बलिदानी सिपाही कर्म चंद की धर्मपत्नी राम देई को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन

इन्हें भी नवाजा
इनके अलावा कांगड़ा के अति विशिष्ट सेना मेडल विजेता मेजर जनरल डीवीएस राणा, बिलासपुर के सेना मेडल विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अत्री, सिरमौर के कैप्टन अजीत सिंह, कैप्टन रणजीत सिंह राणा, मंडी के कैप्टन गंगा राम, मंडी के कैप्टन लालमन, चंबा के नायब सूबेदार कृपाल सिंह, सिरमौर के नायक दलीप सिंह, सोलन के कैप्टन रमेश कुमार, कुल्लू के कैप्टन खेम चंद तथा बीएसएफ इंस्पेक्टर व्यास देव की ओर से परमजीत को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed