फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu announced Rs 3 crore for a new hostel in Sujanpur Sainik School

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुजानपुर सैनिक स्कूल में नए हॉस्टल के लिए की 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा

Thu, 13 Mar 2025 03:56 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 03:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल के नए हॉस्टल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये देने और स्कूल के बजट में वृद्धि करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu announced Rs 3 crore for a new hostel in Sujanpur Sainik School
सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल का दौरा किया और स्कूल परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के नए हॉस्टल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये देने और स्कूल के बजट में वृद्धि करने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि स्कूल के ग्राउंड में सिंथेटिक ट्रैक की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की डाइट मनी को 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और स्थानीय विधायक के माध्यम से स्कूल के लिए एंबुलेंस का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर सैनिक स्कूल की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी और सुजानपुर के विकास में कांग्रेस की सरकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त अमरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed