फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Developmental projects worth Rs 46.82 crore given to Drang and Sadar assembly constituencies

Himachal CM: द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्र को दी 46.82 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

Thu, 27 Feb 2025 07:24 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला मंडी को कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46.82 करोड़ रुपये लागत की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। 

विज्ञापन
Himachal CM Developmental projects worth Rs 46.82 crore given to Drang and Sadar assembly constituencies
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46.82 करोड़ रुपये लागत की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘अपना पुस्तकालय’ कार्यक्रम के तहत नेरचौक और पधर में एक-एक पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 5.28 करोड़ रुपये की लागत से सब मार्केट यार्ड, टकोली के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण कार्य, मंडी-कमांद-कटौला-बजौरा सड़क पर कमांद में उहल नदी पर 12.44 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मंडी में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डीएनए ब्लॉक का लोकार्पण किया। उन्होंने गणपति मार्ग में गणपति नाले पर 2.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल तथा रंधाड़ा से अलाथु वाया चचोला सड़क पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल और मंडी में 3.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खंड विकास कार्यालय भवन का उद्घाटन भी किया। 
विज्ञापन


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्वकर्मा मंदिर मंडी के पास 1.55 करोड़ रुपये की लागत से भू-स्खलन शमन कार्यों, वल्लभ राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी के विभिन्न खंडों में 12 करोड़ रुपये की लागत से भूकंप रेट्रोफिटिंग के कार्य तथा 5.18 करोड़ रुपये की लागत केे सिक्कन मठ से कसान वाया मोरेगालू सड़क का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed