फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chitta bought from parents bank account parents summoned to police station

Himachal News: मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा, अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
सार

चिट्टे की अवैध तस्करी में संलिप्त युवा लेनदेन के लिए अपने माता और पिता के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से इनके परिजनों को भी पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Chitta bought from parents bank account parents summoned to police station
हिमाचल में चिट्टा बना मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों की छानबीन में सामने आया है कि चिट्टे की अवैध तस्करी में संलिप्त युवा लेनदेन के लिए अपने माता और पिता के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से इनके परिजनों को भी पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में पुलिस ने जब वित्तीय जांच और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार जांच को आगे बढ़ाया तो उन्हें कई ऐसे बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है, जिनका इस्तेमाल नशे की खरीद-फरोख्त में हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने हाल ही में कई लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाने में तलब किया। इसमें कई महिलाएं और अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने नशे के लेनदेन के बारे में अनभिज्ञता जताई। पुलिस को भी पूछताछ के दौरान इस बात का आभास हुआ कि इन लोगों की नशा तस्करी से किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं होनी चाहिए लेकिन संदीप शाह से जुड़े बैंक खातों में लेनदेन की बात सामने आ रही थी। कई बैंक खातों में यह रकम हजारों और लाखों में थी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किसी का बेटा अपने पिता के बैंक खाते से नशे की खरीद फरोख्त करता था तो किसी ने अपनी मां, भाई और बहन के खातों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस को जांच में छह आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है जो चिट्टे की तस्करी के लिए परिजनों के खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में अभी तक 33 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें सरगना समेत उसके साथी और जिले में नशे की पैडलिंग करने वाले आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में 400 से अधिक लोगों के नशा तस्करी से जुड़े होने के पुख्ता सुबूत मिले हैं।

लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। आपके बच्चे आपके बैंक खातों का इस्तेमाल नशे के लेनदेन के लिए तो नहीं कर रहे हैं, इसको देखते हुए आपको सचेत रहने की जरूरत है। संदीप शाह के मामले में कई ऐसे आरोपियों का पता चला है कि जिन्होंने अपने परिजनों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया है। बच्चों को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed