फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cardboard industry ready for apple season this time target is to prepare four crore universal boxes

Himachal News: सेब सीजन के लिए गत्ता उद्योग तैयार, इस बार चार करोड़ यूनिवर्सल बॉक्स तैयार करने का लक्ष्य

Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में गत्ता संचालकों ने सेब के सीजन के लिए पिछले माह से तैयारी शुरू कर दी गईं है। अब कुछ संचालकों ने बागवानों तक बॉक्स पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Cardboard industry ready for apple season this time target is to prepare four crore universal boxes
यूनिवर्सल कार्टन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सेब सीजन के लिए प्रदेश के गत्ता संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार सेब की अच्छी फसल होने का दावा है। ऐसे में उद्योगपतियों ने चार करोड़ बॉक्स तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पिछले सीजन करीब तीन करोड़ बॉक्स बनाए गए थे। उद्योगों में यूनिवर्सल बॉक्स तैयार होंगे। कई बागवान अपने मर्जी के बॉक्स तैयार करवाने के लिए उद्योगों में ऑर्डर देने पहुंच रहे हैं। वह इससे अपनी ब्रांडिंग करेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल में 250 से अधिक गत्ता उद्योग हैं। इन उद्योगों में से 150 से ज्यादा उद्योगों में सेब के बॉक्स तैयार होते हैं। सेब सीजन में अच्छा उत्पादन कर यहां के गत्ता संचालक पूरे साल की कमाई कर लेते हैं। सेब के सीजन के लिए पिछले माह से तैयारी शुरू कर दी गईं है। अब कुछ संचालकों ने बागवानों तक बॉक्स पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। पहले टेलीस्कोपिक बॉक्स तैयार किए जाते थे। इनके गत्ते के क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं होती थी। दूसरा 20 किलो के बॉक्स में 25 किलो तक सेब आता था। ऐसे में सेब खराब होने का खतरा रहता था। पिछले साल से सरकार ने यूनिवर्सल बॉक्स बनाने के लिए कहा है। अगर बॉक्स 20 किलो का है तो उसमें सेब भी उतना ही आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत्ता उद्योग संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सेब के रंग-बिरंगे बॉक्स तैयार हो रहे हैं। छोटे बॉक्स तीन और बड़े पांच प्लाई तक के तैयार हो रहे हैं। बॉक्स को आकर्षक बनाया जा रहा है। बॉक्स ऐसे तैयार किए जा रहे हैं कि उसमें सेब खराब न हो। उन्होंने एक, दो और पांच, 10 और 20 किलो की पैकिंग के बॉक्स भी तैयार किए हैं। इन बॉक्स को बागवान पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सूद ने बताया कि सेब की अच्छी फसल को देखते हुए इस वर्ष गत्ता संचालकों ने बॉक्स बनाना का काम पिछले माह से शुरू कर दिया है। बॉक्स की पहसी खेप बागवानों तक पहुंच चुकी है। यूनिवर्सल बॉक्स बनने से गुणवत्ता में पहले से सुधार आया है। इस बार अगर सेब की फसल ठीक रहती है तो गत्ता संचालकों की भी अच्छी कमाई हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed