फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bullet fired in forest injured youth referred to PGI Wednesday night incident near Koop Galu forest

Himachal News: जंगल में चली गोली, छर्रे लगने से घायल युवक पीजीआई रेफर, पुलिस ने किया केस दर्ज; यहां का मामला

Thu, 07 Aug 2025 07:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक/रिवालसर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक/रिवालसर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 07:23 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कोठी गैहरी के तीन दोस्त कूप गलू जंगल के पास बुधवार रात मौजमस्ती करने गए, लेकिन अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Bullet fired in forest injured youth referred to PGI Wednesday night incident near Koop Galu forest
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिवालसर क्षेत्र के कोठी गैहरी के तीन दोस्त कूप गलू जंगल के पास बुधवार रात मौजमस्ती करने गए, लेकिन अचानक चली गोली के बाद छर्रे लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। अज्ञात शिकारी की ओर से गोली चलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोठी गैहरी के योगराज, धर्मपाल और कमल बुधवार शाम को जंगल में गए। यहां रात करीब 8:00 बजे कमल शौचालय करने के लिए गया। इस बीच अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। दोनों दोस्त योगराज और धर्मपाल कुछ समझ पाए, तब तक इनका दोस्त कमल लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में दोनों ने कमल को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। 
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में पुलिस घायल के दोस्तों के बयान दर्ज नहीं कर पाई है, क्योंकि दोनों घायल के साथ ही हैं। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि जंगल गए युवकों के पास हथियार समेत अन्य चीजों को लेकर भी जांच-पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। घटना कैसे हुई, इस बारे में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed