हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: आईटीआई में आवेदन करते समय दस विकल्प भर सकेंगे अभ्यर्थी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस वर्ष बड़ी राहत दी गई है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस वर्ष बड़ी राहत दी गई है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को एक ही आवेदन में 10 विकल्प भरने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। अभी तक अभ्यर्थी केवल 3 से 4 विकल्प ही भर सकते थे। अधिक आईटीआई चुनने के लिए उन्हें अलग से आवेदन करना पड़ता है।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस नए प्रावधान से अभ्यर्थियों को अपनी पसंद और प्राथमिकता के अनुसार अधिक संस्थानों एवं ट्रेड का चयन करने का अवसर मिलेगा। इससे सीट आवंटन की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक होगी और प्रवेश की संभावना बढ़ेगी। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सभी आईटीआई में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए निःशुल्क आवेदन सुविधा भी उपलब्ध करवाई है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करने में परेशानी न हो।
आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हर आईटीआई में निशुल्क आवेदन करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इस बार आवेदन के दौरान अभ्यर्थी 10 विकल्प भर सकते हैं, जबकि इससे पहले इस आप्शनों की संख्या 3 से 4 ही थी। ऑप्शन बढ़ने से अभ्यर्थी अपने लिए 10 प्रकार की अलग-अलग आईटीआई को प्राथमिकता दे सकते हैं। - अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।