फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP If there is tussle Bindal can become BJP president again central leadership is brainstorming

Himachal BJP: खेमों में खींचतान रही तो बिंदल फिर बन सकते हैं भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व कर रहा मंथन

Thu, 06 Feb 2025 01:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लगातार खींचतान चल रही है। ऐसे में खबर ये भी है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो डॉ. राजीव बिंदल को फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कमान दी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal BJP If there is tussle Bindal can become BJP president again central leadership is brainstorming
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा में खेमों की खींचतान यूं ही चली रही तो डॉ. राजीव बिंदल को फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कमान दी जा सकती है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में मंथन कर रहा है। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के बीच डॉ. राजीव बिंदल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से लगातार मिलते रहे हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भी वे उनसे संपर्क में रहे हैं। हालांकि त्रिलोक जम्वाल और राजीव भारद्वाज भी इस पद के प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन


बिंदल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी हैं। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेताओं में से कई अन्य नेता भी नड्डा से नजदीकियां बनाए हैं। इस दौड़ में शामिल त्रिलोक जम्वाल तो नड्डा के सबसे निकट हैं, मगर यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्भर करेगा कि वे किसी नए चेहरे को चुनेंगे या दोबारा डॉ. बिंदल को ही अपना विश्वासपात्र बनाएंगे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तो बार-बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि जयराम ठाकुर बिंदल को हटाने के अभियान में लगे हैं। हालांकि भाजपा के नेता बार-बार उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वह भाजपा के बजाय सरकार का सोचें। जिला अध्यक्षों में से कई चेहरों को भी भाजपा ने रिपीट किया है। यह भी संगठन के पुराने नेताओं पर भरोसा करने का एक इशारा है।

जयराम ने नहीं खोले पत्ते, मोदी से मिल चुके
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस संबंध में अभी पत्ते नहीं खोले हैं कि वे डॉ. बिंदल के अलावा किस और नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। पर माना जा रहा है कि जयराम खेमे की च्वाइस कोई नया चेहरा भी हो सकता है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई हाल ही की मुलाकात को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले दिनों प्रेस वार्ता में पूछे जाने पर खुद जयराम ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात नहीं की।

हर्ष महाजन पर भी नजरें
बिंदल जिस व्यवसायी समुदाय से संबंध रखते हैं, राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन भी उससे ताल्लुक रखते हैं। दोनों ही नड्डा के करीबी हैं। इसलिए दोनों को एकमत करना आसान माना जा रहा है। कांग्रेस से भाजपा में गए छह पूर्व विधायकों के हर्ष महाजन के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्हें भाजपा में मिलाने में हर्ष का बड़ा योगदान रहा है। उनकी क्रॉस वोटिंग से हर्ष अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर राज्यसभा सांसद बने।

जल्दी ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर फैसला हो जाएगा। किसे अध्यक्ष बनाना है, इसे पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा- संजय टंडन, सह प्रभारी, हिमाचल भाजपा

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्णय लेता है। राष्ट्रीय नेतृत्व पार्टी की सेवा के लिए जो भी आदेश जारी करेगा, उसकी अनुपालना की जाएगी। 
- डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed