फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP elected presidents in six districts in Himachal Pradesh

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने छह जिलों में चुने अध्यक्ष, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Mon, 06 Jan 2025 04:36 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

Himachal BJP: Himachal BJP: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है। 

विज्ञापन
Himachal BJP elected presidents in six districts in Himachal Pradesh
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है। दो से तीन दिन के भीतर ऊना में भी चुनाव के दावे किए जा रहे हैं। सोमवार को 6 जिलों में निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।

विज्ञापन


भाजपा के चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि शिमला जिले के अध्यक्ष की जिम्मेदारी चौपाल विधानसभा क्षेत्र के बलसन से संबंध रखने वाले केशव चौहान को मिली है। शिमला के अंतर्गत महासू का जिला अध्यक्ष अरुण फालटा को चुना गया। कांगड़ा के नूरपुर का जिला अध्यक्ष राजेश काका, हमीरपुर का राकेश ठाकुर, बिलासपुर का कृष्ण लाल चंदेल, कांगड़ा का सचिन शर्मा और किन्नौर का जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू को चुना गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कुल 16 संगठनात्मक जिले हैं। 15 जिलों को अध्यक्ष मिल चुके हैं। वहीं, रविवार को भाजपा ने नौ संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।
विज्ञापन


"भाजपा संगठन पर्व" अभियान के अंतर्गत भाजपा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में चुने गए नए जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/0QSZwkOpso

विज्ञापन
विज्ञापन
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) January 6, 2025 " />


कहां कौन बना अध्यक्ष?
चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया है। सुंदरनगर से अध्यक्ष बने हीरा लाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed