फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP Core Group Meeting JP Nadda said Leaders and workers should unite and work for organization

Himachal Bjp Core Group Meeting: सोलन में बोले जेपी नड्डा- एकजुट हो संगठन के लिए काम करें नेता और कार्यकर्ता

Mon, 02 Jun 2025 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 09:14 PM IST
सार

Himachal BJP Core Group Meeting: सोमवार को सोलन में भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा टोलियों का गठन करे। इसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटरों की नब्ज अभी से टटोलें।

विज्ञापन
Himachal BJP Core Group Meeting JP Nadda said Leaders and workers should unite and work for organization
सोलन में तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद केंद्रीय मंत्री व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोलन में भाजपा नेताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा टोलियों का गठन करे। इसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटरों की नब्ज अभी से टटोलें। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं के फील्ड दौरों का स्पेशल रिपोर्ट कार्ड बनेगा। उन्हें फील्ड में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगा। मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक मंडल पर विकसित भारत संकल्प सभा होगी। भाजपा कोर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


नड्डा ने चुनाव को लेकर कमर कसने के निर्देश दिए। नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने शहरी निकायों के चुनाव को लेकर भी तैयार रहने के लिए कहा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, सांसद हर्ष महाजन, सदस्य विपिन परमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ. सिकंदर कुमार, राजीव सैजल, सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे अनुराग, धूमल और शांता कुमार
बैठक में दो पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार ने दूरी बनाई। हालांकि, भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार उन्होंने पहले ही बैठक में आने से इन्कार कर दिया था। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर विदेश दौरे पर हैं। वह छह जून को लौटेंगे, इसलिए बैठक में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed