फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bees will drive away elephants of Uttarakhand from Paonta region

Himachal News: पांवटा क्षेत्र से उत्तराखंड के हाथियों को भगाएंगी मधुमक्खियां, तबाह कर दी थी फसल; चली गई थी जान

Thu, 06 Feb 2025 12:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

जंगली हाथी आमतौर पर मधुमक्खियों और उनके छत्तों से दूर भागते हैं। इसलिए उत्तराखंड से पांवटा क्षेत्र में आने वाले उत्तराखंड के जंगली हाथियों को अब मधुमक्खियां भगाएंगी। कैसे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Bees will drive away elephants of Uttarakhand from Paonta region
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तराखंड से पांवटा क्षेत्र में आने वाले उत्तराखंड के जंगली हाथियों को अब मधुमक्खियां भगाएंगी। मानव बस्तियों में जंगली हाथियों को रोकने का यह एक कारगर उपाय सुझाया गया है। केंद्र सरकार प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत इसके लिए निरंतर मदद जारी करेगी। इस परियोजना के तहत पिछले दिनों 40.52 करोड़ रुपये के बजट में भी कुछ धन नाहन और पांवटा वन मंडल में मधुमक्खी पालन पर भी खर्च करने को कहा गया है।

विज्ञापन


दरअसल जंगली हाथी आमतौर पर मधुमक्खियों और उनके छत्तों से दूर भागते हैं। इसलिए उनके आवागमन के रास्तों पर मधुमक्खी पालन करने को कहा गया है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत जताई गई है कि वह जंगली हाथियों से होने वाले नुकसान से कैसे बच सकते हैं। केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलीफेंट के वैज्ञानिक डॉ. अजू मैथ्यू जॉर्ज ने इस संबंध में राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वन को भी पत्र भेजा है। प्रोजेक्ट के इस बजट को कई अन्य कार्यों सहित मधुमक्खी पालन पर भी खर्च करने को कहा गया है।
विज्ञापन


हमले में चली गई थी जान
सिरमौर जिले में साल 2024 में गिरिपार की शिलाई तहसील के गांव क्यारी गुंडाह निवासी बकरी पालक तपेंद्र सिंह पर पानीवाला क्षेत्र में अचानक एक हाथी ने हमला कर दिया। उसे सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलोट में हाथियों ने तबाह कर दी थी फसल
पिछले वर्ष सिरमौर जिला के धारटीधार क्षेत्र की बाढथल मंधाना पंचायत के जंगलोट गांव में हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में रहे। हाथियों ने यहां ग्रामीणों की मक्की की फसल भी तबाह कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed