{"_id":"680a488fc1955e135106f79b","slug":"himachal-award-winning-players-in-national-school-games-will-be-able-to-download-certificates-from-digilocker-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: स्कूल गेम्स के नेशनल में पुरस्कार विजेता खिलाड़ी डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: स्कूल गेम्स के नेशनल में पुरस्कार विजेता खिलाड़ी डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे प्रमाण पत्र
Thu, 24 Apr 2025 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:50 PM IST
सार
देशभर के स्कूल गेम्स में भाग लेने वाले छात्र खिलाड़ी अब अपने डिजिलॉकर की आईडी का उपयोग कर प्रमाण पत्रों को डाउनलोड कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजिलॉकर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डिजिटल परिवर्तन की दिशा में पहल की है। स्कूल गेम्स फेडरेशन (एसजीएफआई) ने भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के निर्देशों पर खेल प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवा दिया है। फेडरेशन के महासचिव और उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार सिंह ने कहा कि देशभर के स्कूल गेम्स में भाग लेने वाले छात्र खिलाड़ी अब अपने डिजिलॉकर की आईडी का उपयोग कर प्रमाण पत्रों को डाउनलोड कर सकेंगे। उनके प्रमाण पत्रों का अब रोजगार के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन हो सकेगा और इससे पारदर्शिता आएगी। डिजिलॉकर की सुविधा देेने वाला एस जीएफआई पहला राष्ट्रीय महासंघ बन गया है।
विज्ञापन
वीरवार को लखनऊ से केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एसजीएफटी की इस डिजिलॉकर पर प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने की शुरुआत की, इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री युवा मामले और खेल रक्षा निखिल खाडसे और एसजीएफआई के अध्यक्ष दीपक कुमार भी मौजूद थे। डिजिलॉकर के माध्यम से खेल प्रमाणपत्रों का डिजिटलीकरण की इस सुविधा से 2024-25 में हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में स्थान पाने वाले देश भर के 59, 637 और 2023-24 में हुई 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के पुरस्कार विजेता 60, 385 छात्र खिलाडी डिजिलॉकर की आईडी प्रयोग कर अपने प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इनमें प्रदेश के करीब 1600 खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले और स्थान पाने वाले सभी खिलाड़ी अपने प्रमाण पत्र डिजिलॉकर से प्राप्त कर सकेंगे। देश के लाखों खिलाड़ियों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पहले ही डिजिलॉकर सिस्टम पर अपलोड कर दिया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन के महासचिव और प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत के सिंह ने कहा कि फेडरेशन ने डिजिलॉकर से प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने की प्रक्रिया को समझाने के लिए वीडियो बनाकर फेडरेशन की वेबसाइट www.sgfi.org.in पर अपलोड किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव संतोष चौहान ने कहा कि दो वर्षों में हुई स्कूल गेम्स फेडरेशन की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेने वाले छात्र अपनी आईडी से डिजिलॉकर से अपने प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इन दोनों वर्ष की गेम्स में प्रदेश भर से करीब 1600 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं मे भाग लिया है और पुरस्कार भी पाए हैं।