{"_id":"6818bd8082f2383f7905f517","slug":"himachal-anurag-thakur-said-congress-is-not-able-to-run-the-government-in-himachal-sanjauli-mosque-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस से नहीं चल पा रही सरकार, संजौली मस्जिद पर भी दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस से नहीं चल पा रही सरकार, संजौली मस्जिद पर भी दी प्रतिक्रिया
Mon, 05 May 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्यूरो/ धर्मशाला/हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्यूरो/ धर्मशाला/हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 05 May 2025 07:00 PM IST
सार
Anurag Thakur: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी से सरकार नहीं चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के नेताओं की सोशल मीडिया पर टिप्पणियों पर गर्माई सियासत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है। उन्होंने गांधी चौक हमीरपुर में आतंकवाद के विरोध में आयोजित विरोध रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी से सरकार नहीं चल रही है। कांग्रेस पार्टी में क्या चल रहा है, यह प्रदेश की जनता को पता चल गया है। रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आतंकवाद के खिलाफ मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों में आज भी पाकिस्तान का प्रेम झलक रहा है।
विज्ञापन
वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की देशभर ने निंदा की है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले का करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वह सोमवार सुबह कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
शिमला के संजौली मस्जिद विवाद पर अनुराग ने कहा कि कब्जा जमाएंगे, सनसनी फैलाएंगे, लेकिन कागज नहीं दिखाएंगे। यह वक्फ बोर्ड की मानसिकता बन गई है। संजौली में भी जिस तरह से मस्जिद का निर्माण हुआ, वह अवैध था। न जमीन के कागज, न मालिकाना हक और एक के बाद दूसरी मंजिल भी अवैध तौर पर बनी थी। कई महीनों का समय मिलने के बाद भी जब कागज नहीं दिखा पाए तो नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि एक नहीं, बल्कि सारी मंजिलें ही बिना मंजूरी के बनी हैं और मालिकाना हक भी अब तक वक्फ बोर्ड नहीं दिखा पाया है। अनुराग ने कहा कि यह एक नहीं, देशभर में ऐसे हजारों उदाहरण होंगे, जहां वक्फ ने जमीनों पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन