फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Another parallel tunnel will be built in Kandaghat DPR will be made soon, NHAI has invited tenders

Himachal News : कंडाघाट में बनेगी एक और समानांतर टनल, जल्द बनेगी डीपीआर, एनएचएआई ने लगाए टेंडर; जानें

Thu, 11 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

एनएच पांच पर सोलन-कैथलीघाट के बीच टनल निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने डीपीआर बनाने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Another parallel tunnel will be built in Kandaghat DPR will be made soon, NHAI has invited tenders
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कालका-शिमला एनएच पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए सोलन-कैथलीघाट के बीच कंडाघाट में एक और सुरंग (टनल) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह नई टनल मौजूदा समय में बन रही सुरंग के समानांतर बनाई जाएगी। मकसद है कि हाईवे पर ट्रैफिक बाधित न हो और आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अलग-अलग सुरंगों से हो। यानी एक टनल शिमला से आने वाले और दूसरी चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर जारी कर दिए गए हैं और चयनित कंपनी की ओर से जल्द सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में टनल निर्माण की रूपरेखा और अनुमानित लागत तय की जाएगी। नई टनल बनने से खासतौर पर शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडाघाट में इस समय जो टनल बन रही है, वह सोलन से शिमला जाने वाले वाहनों के लिए है। 667 मीटर लंबी इस सुरंग के दोनों छोर दिसंबर में आपस में मिल चुके हैं और फिनिशिंग कार्य लगभग पूरा होने वाला है। निर्माण कार्य के दौरान कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सुरंग के एक हिस्से में पानी का टैंक आड़े आ गया था, जिसके कारण कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ा। बाद में हल्का कर्व देकर टैंक को सुरक्षित रखते हुए टनल का निर्माण आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

टनल के साथ ही फ्लाईओवर का कार्य भी चल रहा है। शुरू में रेलवे की जमीन आने के कारण फ्लाईओवर निर्माण बाधित रहा, लेकिन अब रेलवे बोर्ड से क्लीयरेंस मिल गई है। जैसे ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होगा, यह टनल जनता के लिए खोल दी जाएगी। इसके बाद वाहन चालकों को कंडाघाट बाजार से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और वे सीधे सुरंग से शिमला की ओर निकल सकेंगे। इससे स्थानीय बाजार में जाम की समस्या काफी हद तक राहत मिलेगी।

कंडाघाट में समानांतर टनल बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं और जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।- आनंद दहिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed