{"_id":"67eeaa305eb6a7d7960f7c91","slug":"himachal-agriculture-minister-said-government-teachers-do-not-have-confidence-in-themselves-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कृषि मंत्री बोले- सरकारी शिक्षकों को खुद पर विश्वास नहीं, इसलिए निजी में पढ़ा रहे अपने बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कृषि मंत्री बोले- सरकारी शिक्षकों को खुद पर विश्वास नहीं, इसलिए निजी में पढ़ा रहे अपने बच्चे
Thu, 03 Apr 2025 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:03 PM IST
सार
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने उन सरकारी शिक्षकों पर निशाना साधा जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि अधिकतर सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने ऊपर ही विश्वास नहीं है। यह बात उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह जवाली में जवाली, नगरोटा सूरियां और कोटला शिक्षा खंड के स्कूल प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने उन सरकारी अध्यापकों की तारीफ भी कि जो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इस दौरान चंद्र कुमार ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकों को घर-घर पहुंचकर मुहिम चलानी चाहिए। उन्होंने दोटूक कहा कि क्षेत्र के सभी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट चिंता का विषय है। मौजूदा समय में अध्यापक अपने कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि उनका पहनावा भी ड्रेस कोड के अनुरूप नहीं है। स्कूलों में उचित ड्रेस कोड लागू करवाने की जिम्मेदारी स्कूल हेड की होगी।
विज्ञापन
चंद्र कुमार ने कहा कि लेटलतीफी करने वाले अध्यापकों की सूचना हायर अथॉरिटी को भेजी जाए। वह एक महीने बाद फिर सभी स्कूल मुखियों की रिव्यू मीटिंग लेंगे और पूछेंगे कि किस स्कूल में छात्रों की कितनी संख्या बढ़ी है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जवाली प्रभात चंद्र पावा, कोटला से बबिता सहोत्रा, नगरोटा सूरियां से हरभजन सिंह सोहल, प्रधानाचार्य हरवंत सिंह, सुखदेव सिंह, विजय कुमार, कमलेश कुमारी, अजय षर्मा, सुभाष शर्मा और मुख्याध्यापक रीतु शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन