Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Admission in B.Sc Nursing will be done on the basis of percentile instead of percentage

Himachal News: बीएससी नर्सिंग में प्रतिशतता की जगह परसेंटाइल से मिलेगा प्रवेश, काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन

Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा के परिणाम में परसेंटाइल ही बीएससी नर्सिंग में दाखिला का आधार होगा। सभी श्रेणियों के अलग अलग परसेंटाइल तय किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Admission in B.Sc Nursing will be done on the basis of percentile instead of percentage
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल योग्यता का मापदंड होगा। इस बार प्रतिशतता की जगह परसेंटाइल को अपनाया गया है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने इस संबंध में प्रोस्पेक्टस में भी जानकारी अपडेट कर दी है।

विज्ञापन


प्रतिशतता और परसेंटाइल में फर्क रहता है, लेकिन इस बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा के परिणाम में परसेंटाइल ही बीएससी नर्सिंग में दाखिला का आधार होगा। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की 2,529 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 11 जून (बुधवार) को दो भाग (प्रातः और सायं) में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से करीब 1600 सीटें बीएससी नर्सिंग की भरी जाएंगी। यह सभी विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी एवं निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम योग्यता मानदंड में सामान्य वर्ग के लिए 50 परसेंटाइल, सामान्य वर्ग दिव्यांग के लिए 45 परसेंटाइल, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 40 परसेंटाइल तय किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल को अपनाया है। न्यूनतम योग्यता भी इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार तैयार की गई है।

ऑफलाइन की जगह डिजिटल प्रमाणपत्र होंगे मान्य
संपूर्ण आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड से होगी। ऑफलाइन जारी किए बोनाफाइड हिमाचली और जाति प्रमाण पत्र काउंसलिंग के दौरान स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रदेश सरकार की ओर से ऑनलाइन जारी प्रमाण पत्र लाने होंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड होंगे। डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed