{"_id":"682200c13cc0fcfb8908aea6","slug":"himachal-33-posts-of-teachers-will-be-filled-on-regular-basis-in-hptu-hamirpur-1604-applications-received-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: तकनीकी विवि हमीरपुर में नियमित आधार पर भरे जाएंगे शिक्षकों के 33 पद, 1,604 आवेदन पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: तकनीकी विवि हमीरपुर में नियमित आधार पर भरे जाएंगे शिक्षकों के 33 पद, 1,604 आवेदन पहुंचे
Mon, 12 May 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 12 May 2025 07:38 PM IST
सार
Himachal Pradesh Technical University Hamirpur: एचपीटीयू हमीरपुर में नियमित आधार शिक्षकों के कुल 33 पदों पर भर्ती हो रही है। जिसके लिए 1,604 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर में पहली बार नियमित आधार पर शिक्षकों की भर्ती हो रही है। कुल 33 पदों को भरने के लिए 1,604 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। 18 मई तक आवेदनकर्ताओं को आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी सहित अन्य दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा करवाने का अवसर दिया है।
विज्ञापन
18 मई के बाद आवेदनकर्ताओं के आवेदनों की जांच होगी। पात्र अभ्यर्थियों को 22 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। एचपीटीयू में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सहित कुल 33 पद भरे जाएंगे। वर्तमान में तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में करीब 35 शिक्षक गेस्ट फेकल्टी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। प्राध्यापक का एक पद भर जाएगा। सह प्राध्यापकों के तीन, सहायक प्राध्यापकों के 28 और एक पद ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर का भरा जाएगा।
विज्ञापन
किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे
कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में आचार्य का एक, सह आचार्य के दो और सहायक आचार्य के आठ पद भरे जाएंगे। मैनेजमेंट में सह आचार्य का एक और सहायक आचार्य के छह पद, गणित में सहायक आचार्य के चार पद, भौतिक विभाग में सहायक आचार्य के चार पद, योग, अंग्रेजी और पर्यावरण विज्ञान में सहायक आचार्य के दो-दो पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी का भी एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सहित कुल 33 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर 1,604 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। 18 मई के बाद आवेदन पत्रों की जांच होगी। - कमल देव सिंह कंवर, कुलसचिव, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर