फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 3 people became dak sevak by using fake marksheets FIR registered

Himachal News: फर्जी मार्कशीट लगा बन गए डाक सेवक, 3 पर एफआईआर, राज्यस्थान, हरियाणा और बिहार के हैं आरोपी

Fri, 11 Apr 2025 08:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 08:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश डाक विभाग की ग्रामीण शाखाओं में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने के एक साथ 3 मामले सामने आए हैं। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 3 people became dak sevak by using fake marksheets FIR registered
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल डाक विभाग की ग्रामीण शाखाओं में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने के एक साथ 3 मामले सामने आए हैं। इनमें एक आरोपी राजस्थान, दूसरा हरियाणा और तीसरा बिहार से है। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर 10वीं की फर्जी मार्कशीट बनाई और इसी के आधार पर उनका चयन ग्रामीण डाक सेवक के तौर पर हो गया। विभाग ने जब शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो पता चला कि यह मार्कशीट फर्जी हैं।

विज्ञापन


पहले मामले में डाक विभाग ने मैट्रिक परीक्षा के मेरिट के आधार पर शाखा पोस्ट मास्टर, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवकों के लिए भर्तियां निकालीं। लोकेश सिंह निवासी जिला भरतपुर, राजस्थान को ग्रामीण डाक सेवक के पद पर नियुक्ति मिल गई। उसे सराहन बुशहर उप डाकघर रामपुर, शिमला में तैनाती मिली। 24 फरवरी 2021 से 26 दिसंबर 2023 तक तैनात रहा। लोकेश सिंह की ओर से 10वीं कक्षा की जो मार्कशीट पेश की गई, वह सरकारी परीक्षा निदेशालय, इलाहाबाद, यूपी की ओर से जारी नहीं की गई थी।

विज्ञापन

दूसरे मामले में हरियाणा के जिला चरखी दादरी निवासी ओमवीर की नियुक्ति कुल्लू में ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर फोजल बीओ के रूप में वर्ष 2022 में हुई। इसी बीच जब ओमवीर की मार्कशीट को सत्यापन करवाया गया तो अवर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की रिपोर्ट के अनुसार यह फर्जी पाई गई। ऐसे में 27 सितंबर 2023 को उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। तीसरे मामले में धर्मशाला मंडल के अधीन शाखा डाकघर अरला में बिहार छपरा सारन निवासी नौशाद कुरैशी का चयन मैट्रिक के अंकों की मेरिट की वरीयता सूची के अनुसार शाखा डाकपाल के पद पर हुआ था। आशंका है कि इस मामले में कोई एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है। इस पर भी सीबीआई हर पहलुओं को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed