फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 3 accused of robbery and murder in Rohru Bandra Devta temple sentenced to life imprisonment

Himachal News: रोहड़ू के बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

साल 2013 की मध्य रात्रि को नेपाल के रहने वाले दोषियों ने मंदिर में प्रवेश कर बौंद्रा देवता की मूर्तियों सहित 14.195 किलो सोने-चांदी के आभूषण लूटने के बाद चौकीदार हीरा लाल की हत्या कर दी थी। जिस पर अब जिला अदालत ने फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
Himachal 3 accused of robbery and murder in Rohru Bandra Devta temple sentenced to life imprisonment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहड़ू क्षेत्र के बौंद्रा देवता के मंदिर में 12 साल पहले डकैती करने के बाद चौकीदार की हत्या के जुर्म में तीन दोषियों को जिला अदालत चक्कर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नेपाल के रहने वाले दोषियों रमेश बहादुर, धीरेंद्र शाही और भरत पर आजीवन कारावास के साथ में तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


तीनों ने साल 2013 की मध्य रात्रि मंदिर में प्रवेश कर बौंद्रा देवता की मूर्तियों सहित 14.195 किलो सोने-चांदी के आभूषण लूटने के बाद चौकीदार हीरा लाल की हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तत्कालीन आईपीसी की धारा 460, 302, 395, 396 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद तीन आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 27 जुलाई और 1 अगस्त 2016 को मुकदमे में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और 34 गवाहों के बयान के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायालय रोहड़ू ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों ने आदेश के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में अपील दायर की। हाईकोर्ट ने सजा रद्द कर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-1 शिमला को मामले में आदेश दिए कि एक आयोग गठित कर मामले के दोषियों और गवाहों के बयान फिर से दर्ज कर दोबारा फैसला दें। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायालय-1 शिमला के आदेश पर अतिरिक्त मुख्य दंडाधिकारी रोहड़ू ने मंदिर में जाकर तीन लोगों के दोबारा बयान दर्ज कर रिपोर्ट सौंपी। अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण गर्ग की अदालत ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है। हिमाचल में यह पहला मामला है, जिसमें आरोपियों को एक ही मामले में दूसरी बार सजा सुनाई गई है।

ऐसे आए आए थे गिरफ्त में
31 जुलाई 2013 को दोपहर 1:30 बजे उत्तरी दिल्ली पुलिस के स्पेशल (ऑपरेशन) सेल के उपनिरीक्षक दीपक को खुफिया जानकारी मिली कि नेपाल के तीन नागरिक जो हिमाचल में डकैती और हत्या करने के बाद आभूषणों का सौदा करने के लिए दिल्ली में छिपे हुए हैं। इसके बाद विशेष गठित छापेमारी दल ने मजनू का टीला, सिविल लाइंस के पास बस पार्किंग क्षेत्र में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed