फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 211 liquor contracts will be auctioned again Tax and Excise Department has started the process

Himachal Pradesh: हिमाचल में शराब के 211 ठेके दोबारा होंगे नीलाम, कर एवं आबकारी विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Tue, 03 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शराब ठेकों का बेस प्राइस अधिक होने के चलते दो माह बाद भी प्रदेश में कई शराब ठेके आवंटित नहीं हुए हैं। ऐसे में शराब के 211 ठेकों को दोबारा नीलाम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 211 liquor contracts will be auctioned again Tax and Excise Department has started the process
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शराब के 211 ठेकों को दोबारा नीलाम किया जाएगा। विगत शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हुए फैसले के बाद कर एवं आबकारी विभाग ने फिर से नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीलामी प्रक्रिया के बाद भी जो ठेके नहीं बिकेंगे, उन्हें अन्य निगम-बोर्ड से चलाने की तैयारी है। शराब ठेकों का बेस प्राइस अधिक होने के चलते दो माह बाद भी प्रदेश में कई शराब ठेके आवंटित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों राज्य सरकार ने शराब की दुकानों का संचालन निगम और बोर्डोंं से करवाने का फैसला लिया था। दो माह में ही नगर निगम शिमला सहित कई अन्य बोर्ड प्रबंधनों के शराब की बिक्री को लेकर हाथ खड़े हो गए। 31 मई को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत विस्तार से चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि जून के पहले सप्ताह से फिर नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके बाद भी अगर दुकानें नहीं बिकीं तो ऐसे निगम-बोर्डों को काम दिया जाए, जो इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अब जल्द ही पांच जिलों में फिर से 211 ठेकों की नीलामी होगी। राज्य सरकार के निगमों और बोर्डों को काम देने से पहले शराब कारोबारियों को एक और मौका दिया जा रहा है। शिमला, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू और मंडी जिला में शराब ठेकों की नीलामी होगी। सरकार ने फैसला लिया है कि शराब ठेकों के आवंटन में बेस प्राइस कम नहीं किया जाएगा। प्रदेश में शराब के कुल 2400 ठेके हैं। इनमें से 211 अभी नहीं बिके हैं। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में सरकार ने नगर निकायों को शराब ठेके दिए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में हिमफेड, एचपीएसआईडीसी, एचपी जीआईसी, सिविल सप्लाई और वन निगम के माध्यम से शराब की बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed