{"_id":"6767c32e3300c4488108bb9e","slug":"himachal-20-year-old-girl-of-shimla-dies-in-punjab-mohali-building-collapse-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali Building Collapses: मोहाली में चार मंजिला इमारत गिरी, शिमला की युवती की मौत; मार्च में थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali Building Collapses: मोहाली में चार मंजिला इमारत गिरी, शिमला की युवती की मौत; मार्च में थी शादी
Sun, 22 Dec 2024 01:13 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली/शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:13 PM IST
सार
Mohali Building Collapses Updates: पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। हादसे में ठियोग की एक युवती की मौत हो गई है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में दृष्टि वर्मा (29) पुत्री स्वर्गीय भगत वर्मा निवासी ठियोग (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस के अलावा सेना और एनडीआरएफ के जवान देर रात तक बचाव कार्य में जुटे रहे। रात करीब 9 बजे मलबे से एक महिला को निकाला गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले मार्च महीने में दृष्टि की शादी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इमारत में जिम और पीजी थे और हादसे के वक्त कई लोग इसमें मौजूद थे। सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। मबले के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव दल काम में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम नंबर 0172-2219506 जारी
मोहाली प्रशासन की ओर से गांव सोहाना में गिरी बिल्डिंग के मलबे को हटाने और उसमें से जिंदगी तलाशने का काम रात एक बजे तक युद्धस्तर पर जारी था। हादसे के बाद कार्यवाहक डिप्टी कमिश्नर विराज एस तिड़के घटनास्थल पर बचाव अभियान की निगरानी करते दिखे। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2219506 जारी किया है। शहर के सभी बड़े अस्पतालों जैसे सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना अस्पतालों को घायलों के लिए आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन