फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal 29 year old girl of shimla dies in punjab mohali building collapse

Mohali Building Collapses: मोहाली में चार मंजिला इमारत गिरी, शिमला की युवती की मौत; मार्च में थी शादी

Sun, 22 Dec 2024 01:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली/शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 01:13 PM IST
सार

Mohali Building Collapses Updates: पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। हादसे में ठियोग की एक युवती की मौत हो गई है।

विज्ञापन
himachal 29 year old girl of shimla dies in punjab mohali building collapse
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में दृष्टि वर्मा (29) पुत्री स्वर्गीय भगत वर्मा निवासी ठियोग (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस के अलावा सेना और एनडीआरएफ के जवान देर रात तक बचाव कार्य में जुटे रहे। रात करीब 9 बजे मलबे से एक महिला को निकाला गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले मार्च महीने में दृष्टि की शादी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इमारत में जिम और पीजी थे और हादसे के वक्त कई लोग इसमें मौजूद थे। सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। मबले के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव दल काम में जुटा हुआ था।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम नंबर 0172-2219506 जारी 
मोहाली प्रशासन की ओर से गांव सोहाना में गिरी बिल्डिंग के मलबे को हटाने और उसमें से जिंदगी तलाशने का काम रात एक बजे तक युद्धस्तर पर जारी था। हादसे के बाद कार्यवाहक डिप्टी कमिश्नर विराज एस तिड़के घटनास्थल पर बचाव अभियान की निगरानी करते दिखे। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2219506 जारी किया है। शहर के सभी बड़े अस्पतालों जैसे सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना अस्पतालों को घायलों के लिए आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed