फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 11 more private educational institutions on CBI radar have grabbed scholarships worth lakhs

Himachal News: सीबीआई के रडार पर 11 और निजी शिक्षण संस्थान, हड़पी है लाखों की छात्रवृत्ति; जानें विस्तार से

Wed, 14 May 2025 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 14 May 2025 07:55 PM IST
सार

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में 11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर हैं। 6 ऐसे संस्थान ऐसे हैं, जिन पर 50 लाख से 94 लाख और 11 ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने 50 लाख रुपये से कम राशि में गोलमाल किया है। 

विज्ञापन
Himachal 11 more private educational institutions on CBI radar have grabbed scholarships worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में 11 और निजी शिक्षण संस्थान सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई छानबीन में सामने आया है कि 238 निजी संस्थानों में से 20 ऐसे संस्थान हैं जिन पर 95 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप है। 6 ऐसे संस्थान ऐसे हैं, जिन पर 50 लाख से 94 लाख और 11 ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने 50 लाख रुपये से कम राशि में गोलमाल किया है। यह संस्थान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। इन पर भी सीबीआई का शिकंजा कसने जा रहा है। हालांकि पूर्व में सीबीआई की जांच में कइयों को क्लीन चिट भी दी गई है। सीबीआई इन मामले को दोबारा से खंगाल रही है।

विज्ञापन


हाल ही में सीबीआई ने 6 संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इससे पहले सीबीआई ने 20 संस्थानों से जुड़े मामले में 105 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर कर चुकी है। इनमें संस्थानों के मालिक, उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला से जुड़े कर्मचारी, बैंक अधिकारी शामिल है। आरोप है कि हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं में बड़े पैमाने पर धन का दुरुपयोग हुआ। सीबीआई ने उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच को शुरू की। इसके बाद लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं, साथ ही समय-समय पर सीबीआई की ओर से स्टेट्स रिपोर्ट अदालत में दायर की जा रही है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति जिले में छात्रवृत्ति न मिलने पर घोटाले का हुआ पर्दाफाश
सीबीआई की ओर से इस मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में सरकारी स्कूलों के छात्रों को 2012 से 2017 तक पांच वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किए जाने पर इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed