फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 100th birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee Governor and LoP paid tribute at the Ridge Maidan

Himachal News: अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, रिज मैदान पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Dec 2024 12:44 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Dec 2024 12:44 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
Himachal 100th birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee Governor and LoP paid tribute at the Ridge Maidan
शिव प्रताप शुक्ल, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश/जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के देश के लिए योगदान को याद किया। इस दौरान भाजपा की ओर से रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन को याद करते हुए प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया।

विज्ञापन




हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि लोग उनके शतायु होने की कामना करते थे। अटल बिहारी वाजपेई जीवन के 100 वर्ष नहीं देख पाए लेकिन आज उनकी 100 वीं जयंती मना रहे हैं। राज्यपाल से प्रताप शुक्ल ने आपको पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि सारा विश्व देखता रह गया और अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने परमाणु परीक्षण करके दिखाया। उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से शासन चलाया उसी को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई श्रद्धांजलि देते हुए हिमाचल से उनके नाते को याद किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री होते हुए भी अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल आया करते थे। हिमाचल में उन्होंने घर बनाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने ही अटल टनल जैसी बड़ी सौगात लाहौल के लोगों को दी थी। उन्होंने कहा 100वीं जयंती के मौके पर वह उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed