{"_id":"187871ca-65ee-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"helicopter-service-started-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
शिमला/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बर्फबारी का असर अभी तक खत्म होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में अभी तक मुख्य सड़कों को मिलाकर 76 सड़कें बंद हैं। किन्नौर, लाहौल से लेकर ऊपरी शिमला में बस सेवा अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। ताजा हिमपात के बाद कुल्लू जिला में पटरी से उतरी विद्युत और पानी की व्यवस्थाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में फंसे लोगों और मरीजों को सरकार ने बुधवार को राहत दे दी। कुल्लू से लाहौल स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर ने तीन उड़ानें भरकर मरीजों सहित कुल 120 लोगों को लिफ्ट किया।
विज्ञापन
शिमला के रामपुर उपमंडल में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। यहां जहां तक संभव हो रहा है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। हालांकि, रामपुर-मंडी रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। उधर, रोहड़ू में अस्सी फीसदी ग्रामीण रूट अभी भी बंद हैं। बर्फ में फंसी करीब बारह बसों को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। करीब सत्तर फीसदी बिजली को बहाल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
उधर, किन्नौर में भी लिंक मार्ग बंद पड़े हैं। बिजली सहित दूरसंचार व्यवस्था भी ठप पड़ी है। ऊपरी शिमला से लेकर प्रदेश भर की सड़कों को साफ करते समय लोक निर्माण विभाग को चार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। ऊपरी शिमला के चौपाल, रोहडू सहित कई इलाकों में अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। परिवहन निगम की दर्जनों बसें छह दिन से फंसी हैं।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 76 के लगभग सड़कें बंद हैं। इन्हें बहाल करने के लिए दिन रात मशीनें और मजदूर सेवाएं दे रहे हैं।