फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News Wedding shehnai played in school court sentenced to install RO

Hamirpur News: स्कूल में बजाई शादी की शहनाई, कोर्ट ने दी दो इलेक्ट्रिकल आरओ वाटर प्यूरीफाइर लगाने की सजा

Sun, 08 Sep 2024 01:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 01:13 PM IST
सार

बेटे का शादी समारोह स्कूल में करवाना महिला जेबीटी शिक्षक को महंगा पड़ गया। अब कोर्ट ने स्कूल में दो इलेक्ट्रिकल आरओ वाटर प्यूरीफाइर लगाने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी मामला...

विज्ञापन
Hamirpur News Wedding shehnai played in school court sentenced to install RO
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अपनी तरह के एक अलग मामले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू कलां (सुलगवान) के परिसर में बेटे का शादी समारोह करवाना महिला जेबीटी शिक्षक को महंगा पड़ गया। महिला शिक्षक की ओर से माफी मांगने पर हाईकोर्ट ने उन्हें स्कूल में दो इलेक्ट्रिकल आरओ वाटर प्यूरीफाइर लगाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पांच नवंबर 2021 को शिक्षिका ने स्कूल परिसर में बेटे की शादी का आयोजन किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता ने ईमेल के माध्यम से विभाग और स्कूल प्रशासन को सूचित कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता शशिकांत ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शशिकांत ने हाइकोर्ट के साल 2012 के आदेशों का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी। 2012 में हाईकोर्ट ने निर्णय लिया था कि सरकारी स्कूल परिसर में कोई भी राजनीतिक अथवा निजी कार्यक्रम नहीं होंगे। याचिकाकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर गोलमोल जवाब मिलने के बाद आरटीआई से तथ्य जुटाए और दस्तावेजों सहित अप्रैल 2022 हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका में शिक्षा सचिव, निदेशक, उपनिदेशक, बीईईओ, हेडमास्टर, महिला शिक्षक को प्रतिवादी बनाया। मामले में शिक्षिका ने हाईकोर्ट से माफी मांगी। इसके बाद अदालत ने शिक्षिका को चार सप्ताह के भीतर दो आरओ लगाने के आदेश दिए हैं। जबकि इस मामले में हेडमास्टर को 18 अक्तूबर को अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन


हेडमास्टर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में दो दिन के भीतर हेडमास्टर का वर्तमान पता मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं। जस्टिस अजय मोहन गोयल ने यह फैसला सुनाया है। सेवानिवृत्त हेडमास्टर से पूछा गया है कि आखिर अदालत के आदेशों की अवमानना पर क्यों न उन्हें सजा सुनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल परिसर में लगाए थे टेंट, समारोह में स्टाफ और हेडमास्टर भी रहे मौजूद
पांच नवंबर 2021 को यह कार्यक्रम स्कूल परिसर में हुआ था। स्कूल परिसर में टेंट लगाए गए थे। स्टाफ और हेडमास्टर भी मौजूद थे। आठ नवंबर को बीईईओ जांच को पहुंचे तो शिकायत तो सही पाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन माह तक सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुई कार्रवाई और आरटीआई के दस्तावेजों पर आखिरकार शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed