फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News Female skeleton found in Sadhwan village police took it into custody and started investigation

Hamirpur News: सधवान गांव में मिला महिला कंकाल, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन

Wed, 23 Apr 2025 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 06:34 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के सधवान गांव में एक महिला का कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है और इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Hamirpur News Female skeleton found in Sadhwan village police took it into custody and started investigation
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत लाहड़ कोटलू पंचायत के सधवान गांव में बुधवार दोपहर एक महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल करीब तीन चार माह पुराना है। हालांकि सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन


गांव में शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्थानीय निवासी चन्द्रशेखर की भूमि पर एक दीवार लगाने के लिए राजस्व विभाग और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में निशानदेही करवाई जा रही थी। जब यहां झाड़ियों की सफाई की जा रही थी तो पंचवटी पार्क के निकट छोटे नाले में कंकाल देखा गया। जिसकी गर्दन तथा सिर अलग पड़े थे और महिला के कपड़े कंकाल के साथ चिपके थे। एक बाजू में चूड़ी दिखाई दे रही थी। यह मात्र एक हड्डियों को ढांचा ही दिख रहा था। 
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पंचायत प्रधान विपन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर साढ़े बारह बजे थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कंकाल को कब्जे में ले लिया है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान के लिए अन्य थानों से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed