फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   zip vice president naresh filed nomination as independent candidate

जिप उपाध्यक्ष नरेश ने बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरा

Wed, 19 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
zip vice president naresh filed nomination as independent candidate
निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर के पास नामांकन दाखिल करते जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने भाजपा से टिकट न मिलने पर बुधवार को बतौर आजाद प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय पहुंचकर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। वह लंबे समय से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन, भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक नरेंद्र ठाकुर को ही इस बार भी टिकट प्रदान किया है।
विज्ञापन

टिकट न मिलने से खफा नरेश कुमार दर्जी अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वह वर्ष 2001 से 2005, 2005 से 2010, 2010 से 2015 तक लगातार तीन बार ग्राम पंचायत सासन से पंचायत प्रधान रहे हैं। इसके बाद 2015 से 2020 तक नरेश कुमार की बेटी राखी पंचायत की प्रधान रही हैं। 2021 के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दौरान नरेश कुमार दर्जी ने जिला परिषद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया। वह भाजपा के समर्थन से वर्तमान में जिला परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष हैं। नरेश कुमार ने निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने शुरू से कहा था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। लेकिन, धूमल ने जब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया तो अब उन्होंने आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। नरेश कुमार ने कहा कि वह हमेशा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का सम्मान करते रहेंगे।
विज्ञापन

बाक्स:
हमीरपुर से एक आवेदन, शेष चार सीटों से कोई नामांकन नहीं
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के लिए 17 अक्तूबर से आरंभ की गई नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को जिले में केवल एक प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अभी तक जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed