फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Zilla Parishad Employees Federation intensified the strike

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद कर्मचारी महासंघ ने तेज की हड़ताल

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद कैडर अधिकारी और कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर और मुखर हो गया है। हड़ताल को और तेज कर दिया है। सरकार की ओर से तकनीकी कर्मियों को बर्खास्त करने के फैसले का भी असर नहीं दिखा। शुक्रवार को विकास खंड बमसन के दर्जनों पंचायत प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों ने उन्हें अपना समर्थन दिया तथा हड़ताल में शामिल हुए। जिला परिषद कैडर के कर्मचारी विकास खंड बमसन में लगातार 21वें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे तथा कोई भी अपने कामकाज पर नहीं लौटा। इससे पंचायत सचिवों के साथ ही कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन

उनके समर्थन में शुक्रवार को पंचायत प्रधान पहुंचे तथा उन्होंने एक स्वर में उनकी मांगों का समर्थन किया है और सरकार से विशेषकर मुख्यमंत्री से उनकी मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर, नाडसी पंचायत के प्रधान सुनील कुमार, टिक्कर बुल्ला की प्रधान नीलम कुमारी, पौहंज पंचायत की प्रधान रीना सपेहिया, कैहरवीं पंचायत के प्रधान गौरव शर्मा ने भी मांगों का समर्थन किया तथा सरकार से इसे जल्द पूरा करने की मांग की है। महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उनका आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। वह झुकने वाले नहीं हैं तथा मांगों को पूरा करवा कर ही दम लेंगे। इस दौरान महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने भी कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियोंं ने खंड विकास अधिकारी हरि चंद अत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांग पत्र भी सौंपा। इसमें जल्द से जल्द कर्मचारी महासंघ की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed