फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Zilla Parishad cadre employees will go on leave from May 16 if the demands are not met

मांगें पूरी न होने पर 16 मई से अवकाश पर जाएंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारी

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जिला परिषद कैडर के कर्मचारी 15 मई तक उनकी मांगें पूरी न होने पर 16 मई से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। विकास खंड बिझड़ी के इन कर्मचारियों ने वीरवार को एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बिझड़ी को सौंपकर सामूहिक अवकाश पर जाने की अनुमति मांगी है। इन कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें न मानी गई तो वे अवकाश पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

यह अवकाश मांगें पूरी न होने तक रहेगा। इन कर्मचारियों में जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव योगराज, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सदस्य निशा शर्मा, राजपाल और अमित ने मांग की है कि जिला परिषद कैडर के विभिन्न श्रेणियों के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को विभाग में मर्ज किया जाए। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की तर्ज पर नए वेतनमान का लाभ तुरंत प्रभाव से दिया जाए। तकनीकी सहायक के वेतन की अदायगी मनरेगा से न कर अन्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले शीर्ष से समयानुसार किया जाए। सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर समस्त लाभ प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed