फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yusuf Jahu stood first in chair race and Kusum Patta stood first in lemon race.

Hamirpur (Himachal) News: कुर्सी दौड़ में युशुफ जाहू और नींबू दौड में कुसुम पट्टा रहीं प्रथम

Sun, 20 Oct 2024 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय खंडस्तरीय बाल मेले के समापन पर मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा प्रथम और याशिका द्वितीय स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में खंडस्तरीय दो दिवसीय बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बाल मेले के समापन पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह के अरमन ठाकुर व अनुराधा शर्मा ने प्रथम और भरेड़ी के आयन खां और दिवेश भाटिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। भाषण प्रतियोगिता में अनमोल शर्मा प्रथम और याशिका द्वितीय स्थान पर रही। सोलो डांस प्रतियोगिता में अक्षिता ठाकुर समीरपुर प्रथम, निहारिका पांडवीं द्वितीय, समूह डांस में परोल स्कूल प्रथम और धमरोल ने दूसरा स्थान पाया है। सोलो गीत प्रतियोगिता में निहारिका समीरपुर प्रथम और सानवीं मुंडखर स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। समूहगान प्रतियोगिता में चंबोह प्रथम और जख्योल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। नींबू दौड़ प्रतियोगिता में कुसुम पट्टा प्रथम और एंजल मुंडखर दूसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में युशुफ जाहू प्रथम और अभिनव अमरोह दूसरे स्थान पर रहा। बोरी दौड़ प्रतियोगिता में रागिनी जाहू प्रथम व जतिन बाहन्वीं दूसरे स्थान पर रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अदिति पट्टा प्रथम, अरमन चंबोह द्वितीय, चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन धूमल समीरपुर प्रथम व अंजलि राजपूत मुंडखर द्वितीय स्थान पर रहीं। शिक्षण अधिगम सामग्री और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी की प्रतियोगिता में धमरोल स्कूल प्रथम और चंबोह दूसरे स्थान पर रहा। खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज अनिल डोगरा ने प्राइमरी स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव रजनीश ठाकुर, भोरंज के अध्यक्ष राजेश धीमान व महासचिव राजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed