{"_id":"6006e22e8ebc3e2ef0280efe","slug":"youths-elders-voted-enthusiastically-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml358229290","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिले में युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिले में युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से किया मतदान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कलवाल की 111 वर्षीय धल्लो देवी मतदान करने पहुंची।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में जिले के 6 विकास खंडों की 82 पंचायतों के 476 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ।
दूसरे दौर में भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शतकवीरों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत उखली के गांव गौटा के 102 वर्षीय संतराम, इसी पंचायत की 100 वर्षीय साहबदेई, ग्राम पंचायत चंबोह के वार्ड नंबर 4 के 100 वर्षीय देवी दास समेत कई अन्य वयोवृद्ध मतदाताओं ने परिजनों की मदद से मतदान केंद्रों तक पहुंचकर वोट डाले। पूर्व विधायक 90 वर्षीय अमर सिंह निवासी रोपड़ी बलोहियां ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।
पहली बार मतदान कर रहे युवा भी वोट देने के अधिकार के प्रति काफी उत्साहित दिखे। ग्राम पंचायत बजूरी में राहुल कुमार, नेहा, अक्षय, रजनीश कुमार ने कहा कि वह पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान कर वह एक सशक्त पंचायत चुनने जा रहे हैं। नेहा ने कहा कि वह कई बार अपने परिवार के लोगों को मतदान के लिए जाते दिखती थी तो कैसे मतदान करते हैं के बारे में सवाल पूछती थी। लेकिन आज खुद मतदान करके सारे सवालों का जवाब मिल गया। मतदान कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है। मतदाताओं के बीच पर्याप्त दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद पहले से ही पर्याप्त दूरी पर मार्क की गई जगहों पर मतदाताओं की लाइनें लगाई जा रही हैं।