फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth that jumps into Byas bridge links to Abhishek

अभिषेक से जुड़े ब्यास में कूदने वाले युवक के तार

Fri, 26 Aug 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth that jumps into Byas bridge links to Abhishek
जांच। - फोटो : demo pics

पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बुधवार को ब्यास पुल से कूदे युवक का शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता युवक की तलाश सुजानपुर थाना पुलिस और लंबा गांव पुलिस कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


इसी दिन अभिषेक (17) पुत्र प्यार चंद निवासी भटाला, जयसिंहपुर भी घर से गायब है। अभिषेक का कद और कपड़े कूदे युवक की तरह बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस संदेह जता रही है कि अभिषेक ने ही पुल से छलांग लगाई है, लेकिन युवक के मिलने के बाद ही इस बारे में पुलिस कह सकेगी।
विज्ञापन


अश्वनी कुमार निवासी सुजानपुर ने पुलिस को बताया थी कि बुधवार को करीब सवा तीन बजे वह सुजानपुर से आलमपुर की तरफ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान एक युवक पुल पर लाल रंग का बैग लेकर खड़ा था। उसने काले रंग की कमीज पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने अचानक पुल से छलांग लगा दी। उसकी उम्र करीब 16-17 साल और कद साढ़े पांच फीट के करीब था। लोगों ने शोर मचाया तो उसने लोगों के साथ युवक को करीब 200 मीटर तक पानी में बहते देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।


पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी  लेकिन अब तक युवक का पता नहीं चल पाया। उधर पुलिस चौकी जयसिंहपुर में इसी दिन अभिषेक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

अभिषेक के परिजनों का कहना है कि उसने लाल रंग की कमीज पहनी थी और उसका कद साढ़े पांच फीट के करीब है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस युवक की तलाश कर रही है। लंबा गांव चौकी में एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed