फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth need to understand the value of freedom: Dhumal

युवाओं को आजादी का मोल समझने की जरूरत : धूमल

Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth need to understand the value of freedom: Dhumal
टाऊन हॉल हमीरपुर में प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो के शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से हमीरपुर के टाउन हॉल में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने उद्घाटन किया। धूमल ने इस दौरान प्रदर्शनी में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह, रावमा पाठशाला (बाल व कन्या) हमीरपुर, भारतीय डाक विभाग, भाषा विभाग और चुनाव आयोग ने स्टाल लगाए हैं। धूमल ने इन विभागों के कार्यों की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

चित्र प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े चित्र व जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। इन चित्रों का धूमल ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत सरकार के आठ साल में किए गए विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी व चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। धूमल ने युवाओं से आग्रह किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शनी को देखने आएं, ताकि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हिमाचल से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जो जानकारी दी जा रही है, वह प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आजादी का मोल युवाओं को समझने की जरूरत है और इसी मकसद के साथ केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव जैसा कार्यक्रम पूरे देश में आरंभ किया है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में कोविड की बूस्टर डोज के लिए मुफ्त टीकाकरण कैंप का भी आयोजन किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी में आंगनबाड़ी, स्कूलों के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अलिशा, शष्टी व वान्या ने हासिल किया। इसके अलावा आजादी विषय पर पेंटिंग, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। ये प्रतियोगिताएं तीन दिन तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed