{"_id":"5831e12d4f1c1bb404b39a50","slug":"youth-festival-at-nadaun-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्कूल नादौन में जिला युवा उत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्कूल नादौन में जिला युवा उत्सव शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा सेवा और खेल विभाग ने रविवार को रावमापा बाल नादौन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक बृजमोहन सोनी ने किया। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को मंच देने के लिए सारेगामा अकादमी के निदेशक अजय डोगरा को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने अकादमी के बच्चों के लिए 5100 रुपये भेंट किए। इससे पहले विभाग के समन्वयक जगदीश चंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सारेगामा संगीत अकादमी की कलाकार अनु कुमारी ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
जगदीश चंद ने बताया कि इस समारेाह में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, बांसुरी वादन, कथक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र और सितार वादन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम रहने वाले प्रतिभागी 13 से 15 दिसंबर तक जिला मंडी में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। समारोह में हेमराज चंदेल, बलवंत ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।
इस अवसर पर भगवती स्कूल जलाड़ी के चेयरमैन अरविंद कटोच, रितेश कपूर, विनोद खाबला, राम सिंह, सुरेंद्र आर्य, सुनीता चौधरी, सोहन लाल, पीसी कटोच, अनिल डोगरा, सुदेश शर्मा, सुरेश कुमार उपस्थित रहे।