फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth died

घर के पास ही रास्ते में मिला लंबर गांव के युवक का शव

Fri, 14 Feb 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बजरोल पंचायत के लंबर गांव के युवक का शव उसके घर के पास रास्ते में मिला है। युवक की पहचान अश्वनी (39) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बीते कुछ समय से बीमार चल रहा था तथा उसे सांस की बीमारी थी। वह बहुत कमजोर हो गया था तथा पैदल चलने में भी असमर्थ था। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मौके पर जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। गांव के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा छोड़ गया है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ दिनों से घर पर ही था। उधर, डीएसपी हमीरपुर रेनू शर्मा भी मौके पर पहुंची तथा जांच की। उन्होंने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed