फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth Congress came out against the National Monetization Pipeline

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के विरोध में उतरी युवा कांग्रेस

Thu, 02 Sep 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress came out against the National Monetization Pipeline
केंद्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपते युवा कांग्रेस बड़सर के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/नादौन। युवा कांग्रेस हमीरपुर ने वीरवार को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के विरोध में एसडीएम हमीरपुर और नादौन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हमीरपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, इंटक के अध्यक्ष अमित रजत, युकां के प्रदेश प्रवक्ता चंदन राणा, साहिल, रजत राणा और सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजीव कांगो समेत अन्य मौजूद रहे। जबकि, नादौन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते समय युवा कांग्रेस जिला हमीरपुर के अध्यक्ष मोंटी संधू, युवा कांग्रेस नादौन विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया हमीरपुर मनजीत मन्नू, एनएसयूआई नादौन छात्र अध्यक्ष जतिन, विद्यार्थी अध्यक्ष मुस्कान, कशिश, अकिंत, राजू भाई, कंचन, आर्यन, नीरज, अमीषा, हर्ष कौंडल, कार्तिक धीमान, अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश को बेचने पर उतारू है और हर रोज सरकारी संपत्तियों को बेच रही है, जोकि भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान युवा पीढ़ी को होगा। सरकारी संपत्तियों को बेच दिया जाएगा तो सरकारी रोजगार भी खत्म हो जाएगा। जिससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जो राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन का फैसला लिया है, वह देश के हित में नहीं है और युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। उन्होंने राज्यपाल के माध्यम से सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार अपने इस फैसले को वापस ले, जिससे देश को बिकने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तो यह एक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन था, अगर सरकार इस तानाशाही फरमान को वापस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed