फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth arrested with charas

सुजानपुर में युवक से 6.55 ग्राम चरस बरामद

Thu, 19 Nov 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत डोली गांव में पुलिस ने एक युवक से 6.55 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुजानपुर पुलिस बुधवार शाम को सुजानपुर के साथ लगते डोली गांव में आईटीआई भवन के पास गश्त पर थी। इस टीम को मुख्य आरक्षी अनूप कुमार लीड कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 6.55 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी युवक राजकुमार कांगड़ा जिले के गांव भटोआ का निवासी है। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने बताया कि युवक से चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed