फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Young man looted 60 thousand rupees by transferring five rupees

हमीरपुर (हि. प्र.): पांच रुपये ट्रांसफर कर 60 हजार रुपये लुटा बैठा युवक

Wed, 08 Feb 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पांच रुपये ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर करके हमीरपुर का एक युवक अपने 60 हजार रुपये लुटा बैठा है। एक डॉक्टर की फर्जी आईडी बनाकर शातिर ने हमीरपुर के युवक के खाते से इस रकम पर हाथ साफ कर दिया। बैंक खाताधारक को अपने साथ हुई ठगी का पता तब चला जब उसे अपने मोबाइल फोन पर बैंक खाते से पैसे निकलने के एक साथ चार अलग-अलग मेसेज आए।मंगलवार रात नौ बजे बैंक खाते से पैसे निकलने के बाद युवक की नींद उड़ गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि बैंक खाते से निकल रही राशि को कैसे रोका जाए। इसी जद्दोजहद में वह रात भर सोया नहीं। बुधवार सुबह उठते ही वह हमीरपुर पुलिस थाने पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके साथ ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसके बैंक खाते से निकली राशि को रिकवर किया जाए। युवक हमीरपुर में ही एक निजी कंपनी में काम करता है। युवक ने बताया कि वह एक डॉक्टर को जानता है, लेकिन मंगलवार रात उसे सोशल मीडिया पर चैट करते हुए उसने उससे पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। जैसे ही उसने उसके खाते में पांच रुपये ट्रांसफर किए तो वापस दस रुपये आ गए। लेकिन, इसके बाद चार अलग-अलग मेसेज आए। पहले और दूसरे मेसेज में दस-दस हजार रुपये निकले, जबकि शेष दो मेसेज 20-20 हजार रुपये निकासी के प्राप्त हुए।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि झनियारा निवासी एक युवक की शिकायत मिली है। पुलिस तो इस मामले में कार्रवाई करेगी, लेकिन लोगों को भी खुद जागरूक होना पड़ेगा। जागरुकता के अभाव में आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। किसी भी सूरत में अपना बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम पिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और लॉटरी के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed